http://jigyasafornew.blogspot.in/2016/06/blog-post.html

Monday, June 13, 2016

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के सरल उपाय

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के सरल उपाय
दरिद्रता में फंसे व्यक्ति का मन विचलित होने के कारण एकाग्र नहीं हो पाता, साथ भी मन भी स्थिर नहीं होता।  उसमें इतना आत्मविश्वास नहीं होता कि अपने मन को नियंत्रित कर सके।  इसलिए आत्मविश्वास को बनाने और मन को काबू करने के लिए आर्थिक कठिनाई में व्यक्ति को "रवि मंत्र " का अनुष्ठान करना चाहिए। दरिद्रता से मुक्ति के लिए "रवि मंत्र " का जाप सबसे सरल साधन हैं।  इसके साथ लक्ष्मी व कुबेर मंत्र का भी अनुष्ठान करें, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।  "रवि मंत्र " दरिद्र व्यक्ति के लिए जहां अौषधि है , वहीं लक्ष्मी और कुबेर मंत्र  टॉनिक।





दरिद्रता नाशक रवि मंत्र :   ॐ ह्रं घृणि सूर्य आदित्यः श्रीं।

समृद्धिदायक लक्ष्मी मंत्र :
1. श्रीं ह्रीँ क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।
2. ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः।
3. ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः।
4. ॐ श्रीं श्रीयै नमः।
कुबेर यंत्र : ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

यह देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर का अमोघ मंत्र हैं।

माँ लक्ष्मी भगवान श्रीविष्णु के बगैर कहीं नहीं रहती, इसलिए उनकी मूर्ति के साथ श्रीविष्णु की तस्वीर या मूर्ति अवश्य रखें।  इसके अलावा माँ लक्ष्मी के साथ गणेशजी की मूर्ति भी स्थापित करें।  इसके बाद ही पूजा प्रारंभ करें। तभी माँ लक्ष्मी का वहाँ स्थायी वास  होता हैं। इनको लाल फूल विशेष प्रिय हैं, विशेषकर कमल।  कमल का फूल न मिले, तो आप लक्ष्मी पूजन में कमलगट्टे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


Sunday, June 12, 2016

ऑनलाइन आवेदन से पहले अपने फोटो को दे सही आकार

ऑनलाइन आवेदन से पहले अपने फोटो को दे सही आकार

ऑनलाइन आवेदन से पहले अपने फोटो को दे सही आकार


USEFUL APPS

स्मार्टफोन एप से पाएं डिलीट हो चुकी फोटो और विडियो

स्मार्टफोन एप से पाएं डिलीट हो चुकी फोटो और विडियो 

स्मार्टफोन एप से पाएं डिलीट हो चुकी फोटो और विडियो

Yoga Timer

योग टाइमर का इस्तेमाल जरुरी

Yoga Timer
किसी भी चीज़ की अति नुकसानदायक हो सकती है।  यह बात योग पर भी लागू होती है। ऐसे में यूजर Yoga Timer एप से जान सकते है कि योग को कितनी  देर  तक करना चाहिए।  किसी भी नए आसन की शुरुआत कितनी देर बाद करनी चाहिए और उसे बाद में कितने समय तक जारी रखना चाहिए।  इस एप में सभी आसनों के                                      फायदे के बारे में विस्तार से बतया गया हैं।  

HOW TO RECOVER DATA FROM COMPUTER

कंप्यूटर पर ऐसे रिकवर करे डेटा 
HOW TO RECOVER DATA FROM COMPUTER
अगर  कंप्यूटर या लैपटॉप में से कोई फोटो, वीडियो या ऑडियो फाइल गलती से डिलीट हो गई है तो उसे रिकवर करने के लिए यूजर को Disk Digger 1.7.3.1673 सॉफ्टवेयर अपने सिस्टम में इनस्टॉल करना होगा।  सॉफ्टवेयर में दिए गए दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए यूजर डिलीट की गई फाइलों को दुबारा हासिल कर सकते हैं।  

Friday, June 10, 2016

कैसे करे गणेश उपासना

कैसे करे गणेश उपासना
भगवान श्री गणेश बुद्धि के दाता होने के साथ - साथ भय, चिंता दूर करने वाले देवता भी हैं।  इनका किसी भी समय स्मरण किया जा सकता हैं।  भगवान गणेश का बीज मंत्र 'गं' हैं।  इनसे युक्त मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' का सामर्थ्य अनुसार जप करने से सभी कामनाओं की पूर्ती होती हैं।  गणेश जी को लाल रंग के फूल और दूर्वा प्रिय है।  इसे चढ़ाने से भगवान गणेश                                                                                        तुरंत प्रसन्न होते हैं।

श्री गणेश ध्यान मंत्र
ॐ गजाननं भूत गणादि सेवितम्।  
कपित्थ जम्बू फल चारु भक्षणम्।। 
उमा सुतं शोक विनाश कारकम्।  
नमामि विघ्नेश्वर पाद्पङ्कजम्।।